Hanuman Chalisa

विश्व चैंपियनशिप में 5वें स्थान पर रहीं दीपा

Webdunia
रविवार, 1 नवंबर 2015 (15:28 IST)
ग्लासगो। भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर यहां चल रही विश्व जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के वोल्ट फाइनल में 5वें स्थान पर रहीं और इसके साथ ही अगले वर्ष रियो में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने का उनका सपना टूट गया।

देश के पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा से ताल्लुक रखने वाली दीपा को यदि पोडियम पर स्थान मिलता तो वे रियो के लिए क्वालीफाई करने में सफल हो सकती थीं लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सकीं। हालांकि अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित इस भारतीय जिम्नास्ट के प्रदर्शन को देखते हुए विश्व जिम्नास्ट संघ उन्हें वाइल्ड कार्ड प्रवेश दे सकता है और उनके लिए एक उम्मीद बाकी है।

विश्व चैंपियनशिप में 22 वर्षीय दीपा का कुल स्कोर 14.683 रहा जबकि कांस्य पदक विजेता अमेरिका की सिमोन बिल्स ने 15.541 का स्कोर किया। स्वर्ण पदक रूस की मारिया पासेका (15.666) और रजत उत्तर कोरिया की उन जोंग होंग (15.633) के खाते में गया। चैंपियनशिप के फाइनल में 8 अलग-अलग देशों की 8 वोल्टरों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

दीपा ने कहा कि मैं खुश हूं, लेकिन वास्तव में मैं ओलंपिक में खेलना चाहती थीं। मैं रियो के लिए क्वालीफाई करना चाहती थी, क्योंकि मुझे लगता है कि मैं बेहतर थी और अपने दूसरे वोल्ट में मैंने अच्छा प्रदर्शन किया। मैं चौथा स्थान हासिल कर सकती थी, क्योंकि मैं उसके बेहद करीब थी। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप