13 साल की इतु मंडल है Khelo India की सबसे युवा खिलाड़ी, पिता चलाते हैं ट्रैक्टर

Webdunia
मंगलवार, 7 जून 2022 (17:15 IST)
पंचकुला:झारखंड की इतु मंडल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अपनी पहली रेड करने से पहले ही शनिवार को रिकॉर्ड बुक्स में अपना नाम लिखवा लिया। 13 साल की उम्र में मासूम चेहरे वाली इस कबड्डी खिलाड़ी ने खेलों के इस संस्करण में सबसे युवा खिलाड़ी के रूप में प्रवेश किया है।

ट्रैक्टर ड्राइवर की बेटी इतु मंडल को कबड्डी से उस समय प्यार हो गया था जब वह मात्र आठ साल की थी। अपने आसपास सभी महिलाओं के होने के बावजूद उसने तेजी से अपने कदम बढाए और अंडर 18 युवा टीम का हिस्सा बन गयी। महाराष्ट्र के खिलाफ अपने पहले मैच के बाद उसने कहा, 'मेरे माता-पिता मुझे लेकर चिंतित थे लेकिन मुझे कभी डर नहीं लगा।'

हाल के वर्षों में कबड्डी देश में एक बड़े खेल के रूप में उभरा है। इसने ग्रामीण भारत के युवाओं को न केवल बड़ा प्लेटफॉर्म दिया है बल्कि कइयों को मेगा स्टार भी बना दिया है। कुछ तो रातों रात अमीर बन गए हैं।2016 में महिलाओं के लिए प्रोफेशनल कबड्डी लीग शुरू हुई थी और इसने युवा लड़कियों का ध्यान खेल की तरफ आकर्षित किया था।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख