Hanuman Chalisa

दिल्ली डाइनामोज को 3-0 से रौंदकर एफसी गोवा फाइनल में

Webdunia
मंगलवार, 15 दिसंबर 2015 (22:48 IST)
मडगांव। एफसी गोवा ने मंगलवार को एकतरफा मुकाबले में सेमीफाइनल के दूसरे चरण में दिल्ली डाइनामोज को 3-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।
 
दिल्ली की टीम ने पहला चरण 1-0 से जीता था और ऐसे में एफसी गोवा ने दो चरण का सेमीफाइनल कुल 3-1 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
 
एफसी गोवा की ओर से जोफ्रे (11वें मिनट) और राफेल कोएल्हो (27वें मिनट) ने पहले हाफ में गोल दागे जबकि डुडु ओमागबेमी ने 84वें मिनट में तीसरा गोल करके मेजबान टीम का फाइनल का रास्ता साफ किया।
 
फटोर्डा के नेहरू स्टेडियम में एफसी गोवा को लगभग 30000 दर्शकों की मौजूदगी में मैच को टाईब्रेकर में ले जाने के लिए कम से कम एक गोल के अंतर से जीत दर्ज करने की जरूरत थी जबकि फाइनल में जगह बनाने के लिए उसे 90 मिनट के भीतर दो गोल से जीत की दरकार थी। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप