Hanuman Chalisa

केरल को हराकर एफसी गोवा सेमीफाइनल में

Webdunia
रविवार, 29 नवंबर 2015 (23:10 IST)
कोच्चि। रेइनाल्डो डा क्रूज ओलिविएरा की हैट्रिक की बदौलत एफसी गोवा ने रविवार यहां केरल ब्लास्टर्स को 5-1 से रौंदकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की की। आईएसएल में विरोधी टीम के मैदान पर यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

इस जीत से एफसी गोवा 13 मैचों में 22 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। केरल की टीम 13 मैचों में 12 अंक के साथ अंतिम स्थान पर है।

ब्लास्टर्स ने मैच की अच्छी शुरुआत करते हुए दूसरे मिनट में विक्टर हरेरो फोरकाडा के गोल की मदद से बढ़त बनाई लेकिन जोफ्रे मातेयु ने 12वें मिनट में एफसी गोवा को बराबरी दिला दी।

रेइनाल्डो ने इसके बाद 29वें, 50वें और 61वें मिनट में गोल दागकर हैट्रिक पूरी की जबकि मंदार राव देसाई ने 64वें मिनट में एक और गोल दागकर गोवा की टीम की 5-1 से जीत सुनिश्चित की।

जोसू कारियास को बाहर किए जाने के बाद घरेलू टीम को दूसरे हाफ में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप