suvichar

फीफा भ्रष्टाचार मामले में 16 लोगों के खिलाफ आरोप

Webdunia
शुक्रवार, 4 दिसंबर 2015 (12:44 IST)
वॉशिंगटन। फीफा में भ्रष्टाचार की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है और अमेरिकी कानून विभाग ने अब 16 व्यक्तियों के खिलाफ आरोप लगाए हैं।

ताजा मामले की शुरुआत ज्यूरिख के एक लक्जरी होटल में तड़के छापामारी के बाद हुई जिसमें स्विस अधिकारियों ने दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ के अध्यक्ष जुआन एंजेल नेपाउट और उत्तर, मध्य अमेरिका तथा कैरेबिया (कोंकाकाफ) फुटबॉल परिसंघ के प्रमुख अल्फ्रेडो हेविट को गिरफ्तार किया। इसके कुछ घंटे बाद भ्रष्टाचार के आरोपी 16 लोगों की सूची जारी की गई, जो इन्हीं दो परिसंघों से जुड़े हैं।

इनमें ब्राजीली फुटबॉल परिसंघ के पूर्व प्रमुख और फीफा के पूर्व उपाध्यक्ष रिकाडरे टेइक्सेइरा, फीफा की अनुशासन समिति के सदस्य एरियल अलवाराडो, होंडुरास फुटबॉल महासंघ के पूर्व प्रमुख रफेल कालेजास शामिल हैं।

अमेरिकी एटॉर्नी जनरल लोरेटा लिंच ने कहा कि हमारी जांच से बचने की कोशिश में जुटे सभी दोषियों को साफ संदेश है कि वे हमसे बच नहीं सकेंगे। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले