Hanuman Chalisa

फीफा के पास भ्रष्टाचार के सैकड़ों मामले : बोर्बेली

Webdunia
बुधवार, 10 मई 2017 (17:32 IST)
मनामा। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की आचार संहिता समिति के जांचकर्ता कार्नेल बोर्बेली ने कहा है कि उनकी समिति भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों से जुड़े सैकड़ों मामलों की जांच कर रही है जिसमें कई सीनियर अधिकारी भी शामिल हैं। 
 
फीफा की परिषद ने बोर्बेली और मुख्य आचार न्यायाधीश हांस जोआकिम एकर्ट के कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है और अब उनकी जगह कोलंबिया की जांचकर्ता मारिया क्लॉडिया रोजस को नया प्रमुख चुना गया है। उनके अलावा यूरोपियन न्यायिक अदालत के पूर्व अध्यक्ष यूनान के वासिलियोस कोरिस को न्यायिक चैंबर का प्रमुख बनाया गया है।
 
संवाददाता सम्मेलन में बोर्बेली ने कहा कि हमारे कार्यकाल को नहीं बढ़ाने का निर्णय काफी धक्का पहुंचाने वाला है, क्योंकि हमने कई भ्रष्टाचार के मामले सुलझाए हैं और आगे भी कई मामले लंबित पड़े हैं जिन्हें हमें सुलझाना है। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख