Hanuman Chalisa

फीफा अधिकारी ने स्वीकारा रिश्वत का आरोप!

Webdunia
रविवार, 27 दिसंबर 2015 (17:53 IST)
मोंटेवीडियो। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी फुटबॉल की वैश्विक संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) में पहले ही उपाध्यक्ष का पद गंवा चुके दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ (कानमीबोल) के पूर्व अध्यक्ष उरुग्वे के युजिनियो फिगुएरेडो ने टेलीविजन अधिकारों की खरीद-फरोख्त में रिश्वत लेने की बात को कथित रूप से कबूल लिया है।
 
फीफा भ्रष्टाचार कांड में घिरने के बाद युजिनियो का नाम भी इस मामले में सामने आया था जिसके बाद उन्हें स्विट्जरलैंड से गुरुवार को यहां लाया गया था। उन्हें गत मई में गिरफ्तार किया गया था।
 
उरुग्वे कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान उरुग्वे फुटबॉलरों की तरफ से एक वकील पाबेलो बारेइरो ने बताया कि युजिनियो ने इस बात की स्वीकारोक्ति दी है कि उन्होंने मीडिया अधिकारों के लिए रिश्वत ली है, हालांकि युजिनियो के खुद के वकील की इस पर कोई प्रतिक्रिया अब तक सामने नहीं आई है।
 
उल्लेखनीय है कि 83 वर्षीय युजिनियो को यहां लाने के बाद कोर्ट में सुनवाई के लंबित रहने तक जेल भेज दिया गया था, जहां शुक्रवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। 
 
फीफा में भ्रष्टाचार के खुलासे के बाद ज्युरिख के एक आलीशान होटल से इसके 14 शीर्ष अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें कानमीबोल के 2 पदाधिकारी युजिनियो और निकोलस लेओज शामिल थे। (वार्ता) 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप