Corona के कारण FIFA राजस्व में आएगी 12 करोड़ डॉलर की गिरावट

Webdunia
रविवार, 20 सितम्बर 2020 (01:10 IST)
लंदन। विश्व फुलबॉल (World Fullball) की नियामक संस्था फीफा (FIFA) ने वैश्विक महामारी कोविड-19 (Covid-19) के कारण 2019-2022 के लिए संशोधित बजट (Budget) जारी किया है और इस अवधि में उसके राजस्व में 12 करोड़ डॉलर की गिरावट आ सकती है। फीफा कांग्रेस (FIFA Congress) ने शुक्रवार को इस बजट को मंजूरी दे दी है।

फीफा की 70वीं कांग्रेस अपने इतिहास में पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शुक्रवार को आयोजित हुई और सभी 211 सदस्यों ने इसमें भाग लिया। फीफा ने 2019-2022 के लिए संशोधित राजस्व बजट पेश किया है जिसमें बजट 6.56 अरब डॉलर से घटाकर 6.44 अरब डॉलर कर दिया गया है।

फीफा ने बताया कि 12 करोड़ डॉलर की गिरावट कोरोना के असर को प्रतिबिंबित करती है, लेकिन फीफा ने साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि 2019-22 के लिए फुटबॉल में निवेश में कोई बदलाव नहीं होगा। केवल कम राजस्व की भरपाई के लिए व्यय बजट में कटौती की जाएगी।

वहीं फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो ने संकट की इस घड़ी में फुटबॉल समुदाय को अपना समर्थन देने का वादा किया है। उन्होंने कहा, हम चीजों को जल्दी और निर्णायक रूप से संभालने में सक्षम रहे हैं। हमने 1.5 अरब डॉलर के वैश्विक मूल्य के लिए कोविड-19 राहत योजना तैयार की है जो अपने आप में अभूतपूर्व है।

इस योजना को जून में मंजूरी मिलने के बाद फीफा को 150 सदस्यों से मदद मांगने के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं।फीफा अध्यक्ष ने कहा, फीफा संकट का सामना नहीं कर रहा है, लेकिन फुटबॉल इस समय संकट से जरूर जूझ रहा है। वित्तीय मदद वहां पहुंच रही है जहां उसे पहुंचना चाहिए।
इनफेंटिनो ने हाल ही में शुरू किए गए फीफा महिला विकास कार्यक्रम और मौजूदा चार साल के चक्र पर एक अरब डॉलर के निवेश के माध्यम से फीफा की महिला फुटबॉल की प्राथमिकता को दोहराया। इसके अलावा फीफा कांग्रेस ने राष्ट्रीय टीमों को बदलने वाले खिलाड़ियों से संबंधित संशोधनों को भी मंजूरी दे दी है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

IPL 2024 में गेंदबाजों की दुर्गति से परेशान अनिल कुंबले ने सुझाया यह तरीका

Paris Olympics में मनिका बत्रा और शरत कमल करेंगी भारतीय महिला और पुरुष टीम की अगुवाई

T20I World Cup से पहले भारत बांग्लादेश से खेलेगा एकमात्र अभ्यास मैच

बचपन के कोच मोहम्मद साजिद ने बताया सुनील छेत्री की पहली कमाई के बारे में

गुजरात के खिलाफ बारिश से मैच धुला तो प्लेऑफ में पहुंची हैदराबाद

अगला लेख