Hanuman Chalisa

विश्व कप के लिए नवी मुंबई का लोगो जारी

Webdunia
सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (19:19 IST)
मुंबई। फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने सोमवार को नवी मुंबई के ‘मेजबान शहर का लोगो’ जारी किया। 
 
फडनवीस ने यहां मुंबई फुटबॉल जिला महासंघ के अध्यक्ष एवं युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे और डीवाई पाटिल खेल अकादमी के अध्यक्ष विजय पाटिल की मौजूदगी में लोगो जारी करने के बाद कहा कि महाराष्ट्र सरकार इस टूर्नामेंट के आयोजन में पूरा सहयोग देगी तथा मुंबई और पूरे राज्य में इसका प्रचार-प्रसार भी करेंगी। 
 
विश्व कप के स्थानीय आयोजन समिति के तकनीकी निदेशक जेवियर सेप्पी ने कहा कि यह काफी उत्साहवर्धक है कि नवी मुंबई ने भी मेजबान शहर के तौर पर अपना लोगो जारी कर दिया। अब वे इसके प्रचार के लिए हर जगह लोगो का इस्तेमाल कर सकते है। 
 
देश में 6 से 28 अक्टूबर तक खेले जाने वाले विश्व कप के मैच नवी मुंबई के अलावा दिल्ली, गुवाहाटी, कोलकाता, कोच्चि और गोवा में खेले जाएंगे। (भाषा) 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख