दिल्ली मैचों की टिकट बिक्री गुरुवार से

Webdunia
बुधवार, 20 सितम्बर 2017 (22:40 IST)
नई दिल्ली। फीफा अंडर-17 विश्वकप के दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले मैचों की टिकट बिक्री गुरुवार से शुरू हो जाएगी।
           
टिकट बिक्री के लिए काउंटर्स को नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 15 पर खोला गया है जो सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक टिकटों की बिक्री करेंगे। टिकटें छूट के साथ पांच अक्टूबर तक बेची जाएंगी। नार्थ, साउथ और ईस्ट स्टैंड में वर्ग तीन सीटों के लिएकीमत 150 रुपए रखी गई है जबकि वेस्ट स्टैंड के वर्ग दो सीटों के लिए कीमत 300 रुपए रखी गयी है।
          
वेस्ट स्टैंड के वर्ग एक के लिए कीमत 600 रुपए है जबकि नॉर्थ और साउथ स्टैंड में वर्ग चार के लिए टिकट कीमत 60 रुपए है। यह सभी दर मैच दिन के लिए हैं। दिल्ली में आठ मैचों का आयोजन होना है, जिसमें भारत के तीनों ग्रुप मैच शामिल हैं। दिल्ली के मैच छह अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक होंगे। 
         
छह अक्टूबर को कोलंबिया और घाना तथा भारत और अमेरिका, नौ अक्टूबर को घाना और अमेरिका तथा भारत और कोलंबिया, 12 अक्टूबर को माली और न्यूजीलैंड तथा घाना और भारत तथा 16 अक्टूबर को राउंड 16 के दो मैच होंगे।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख