FIFA WC 2018: आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे ये दिग्गज खिलाड़ी

Webdunia
गुरुवार, 24 मई 2018 (17:40 IST)
2018 फीफा विश्व कप के शुरू होने में कुछ ही दिन रह गए हैं। हर बार की तरह कुछ ऐसे दिग्गज मैदान में उतरेंगे जिनके लिए अपने खेल की झलक दिखाने का यह अंतिम मौका होगा। आइए जानते हैं ऐसे खिलाड़ियों के बारे में, जो अगले विश्व कप में मैदान पर नहीं दिखेंगे...!
 
 
आंद्रेस इनिएस्ता- स्पेन के महानतम मिडफील्डरों में शामिल आंद्रेस इनिएस्ता का नाम 9 बार विश्व एकादश और 6 बार यूएफा टीम ऑफ द ईयर में दर्ज है। इनिएस्ता को अंतिम क्षणों में खेल पलटने वाला खिलाड़ी माना जाता है। 2018 विश्व कप उनके करियर का अंतिम विश्व कप होगा।
 
टिम केहिल- ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज फुटबॉलरों में शामिल टिम केहिल अपने हेडर के लिए मशहुर हैं। 2006, 2010, 2014 में हुए विश्व कप में उन्होंने अपने खेल से काफी प्रभावित किया था। वे पहले ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉलर हैं जिसके नाम विश्व कप में 5 गोल दर्ज हैं। टिम केहिल 2018 विश्व कप में अंतिम बार राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनेंगे।
 
राफेल मा‍रकिस- एटलस फुटबॉल क्लब से अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत करने वाले मैक्सिको के मिडफील्डर राफेल मारकिस ने अप्रैल में क्लब फुटबॉल को अलविदा कह दिया था। 2018 विश्व कप में मारकिस को खेलते हुए देखने का दर्शकों को आखिरी मौका होगा। वे अपने देश के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार 4 विश्व कप में अपनी टीम के लिए कप्तानी की है।
(फोटो साभार- ट्विटर)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

RCB Vs CSK : 18 को मई चेन्नई और बेंगलुरु का महामुकाबला, RCB ने वापसी कर हिला दी पूरी पॉइंट्स टेबल

Rapid and Blitz 2024 : प्रज्ञानानंदा चौथे स्थान पर रहे, कार्लसन ने सुपरबेट टूर्नामेंट जीता

RCB के खिलाफ इस तरह हारी दिल्ली, प्लेऑफ की जंग हुई दिलचस्प

Gujarat Titans का करो या मरो मुकाबले में मजबूत KKR से सामना

पाटीदार और दयाल ने RCB को लगातार पांचवीं जीत दिलाई

अगला लेख