फुटबॉल मैच के बाद भगदड़ में 1500 लोग घायल

Webdunia
रविवार, 4 जून 2017 (18:28 IST)
मिलान। इटली के तूरीन में चैम्पियंस लीग फाइनल देख रहे युवेंटस के समर्थकों के बीच अफरा-तफरी फैलने से 1500 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि भीड़ आतंकी हमले की आशंका से भयभीत हो गई। उन्हें डर लगा कि तेज आवाज आतंकवादी हमले की है।
 
सूत्र ने बताया कि यह अभी तक पता नहीं चल सका है कि तेज आवाज का कारण क्या था। इतालवी मीडिया ने कयास लगाया है कि आतिशबाजी के कारण यह आवाज आई थी। इस आवाज के कारण तूरीन में युवेंटस और  मैड्रिड के बीच फुटबॉल मैच देख रहे हजारों प्रशंसकों में भगदड़ मच गई। भागने की कोशिश में वे एक दूसरे पर गिर गए। अधिकांश को चोट और खरोंचे आई हैं। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से तीन की हालत गंभीर है। (भाषा)

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख