कोरोना वायरस के गढ़ वुहान में लौटा फुटबॉल

Webdunia
मंगलवार, 26 मई 2020 (14:20 IST)
वुहान। कोरोना वायरस के गढ़ रहे चीनी शहर वुहान में अब जनजीवन सामान्य होता जा रहा है और लगभग तीन महीने तक घरों में कैद रहने वाले फुटबॉलर भी मैदान पर उतरने लग गए हैं। वुहान की आबादी 1 करोड़ 10 लाख है और यहां लगभग तीन महीने तक लॉकडाउन रहा जो अप्रैल में जाकर समाप्त हुआ। इसके बाद अब एमेच्योर फुटबॉलरों ने भी अपनी खेल गतिविधियां शुरू कर दी हैं। 
 
एमेच्योर फुटबॉलर वांग जीजुन ने कहा, ‘हमें लंबे समय तक लॉकडाउन में रहना पड़ा जहां हम कुछ कसरत ही कर सकते थे। मैं घर के अंदर ही अपने बेटे के साथ फुटबॉल खेलता था। हम एक दूसरे को गेंद देते थे। कई बार गैराज में जाकर व्यायाम कर लेते थे।’ दूधिया रोशनी में फुटबॉल का अभ्यास करने वाले एक अन्य खिलाड़ी ने कहा कि दोस्तों और टीम के साथियों के साथ फिर फुटबॉल खेलना सुखद अहसास है। उन्होंने मास्क लगाए बिना ऐसा किया हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे थे जिनकी गर्दन पर मास्क लटक रहा था। 
 
वेन नाम के एक खिलाड़ी ने कहा, ‘लॉकडाउन से पहले सभी बेहद परेशान थे। लॉकडाउन हटने के बाद हमने सप्ताह में एक बार अभ्यास शुरू कर दिया है। मैं बहुत खुश हूं।’ पेशेवर फुटबॉलर भी इससे प्रभावित रहे। चीनी महिला टीम की स्टार खिलाड़ी और वुहान की निवासी वांग शुआंग ने भी फिर से अभ्यास शुरू कर दिया है। वह टोक्यो ओलंपिक के लिए टीम में जगह बनाने की प्रबल दावेदार है। 
 
चीनी सुपर लीग की टीम वुहान जॉल और तीसरे स्तर की टीम वुहान थ्री टाउन्स दोनों शहर लौट आई हैं। महामारी फैलने के कारण उन्हें दूसरे स्थानों पर जाकर अभ्यास करना पड़ा था। चीनी सुपर लीग का सत्र 22 फरवरी से शुरू होना था लेकिन इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हार्दिक पंड्या के लिए नहीं हो रही मुश्किलें खत्म, वर्ल्ड कप से पहले लगा एक मैच का Ban

Impact Player Rule ने आल राउंडर से ज्यादा किया गेंदबाजों को प्रभावित: शाहबाज अहमद

Paris Olympics से ठीक पहले ट्रॉयल्स से गुजरना पड़ सकता है इन पहलवानों को

ICC Tournament में भारत से खेलने के मामले में पाकिस्तान मानसिक रूप से पिछड़ जाता है: मिसबाह

Sunil Chhetri Retirement : भारतीय कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, गोल के मामले में Ronaldo और Messi के साथ टॉप पर

सुनील गावस्कर ने की रोहित शर्मा की तारीफ, कहा वर्ल्ड कप के लिए अच्छे संकेत

IPL 2024 में अपने प्रदर्शन को लेकर बोले रोहित शर्मा, कहा माथापच्ची करने का कोई फायदा नहीं

SRH vs PBKS : पंजाब को हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर होगी हैदराबाद की नजर

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच ने बताया हूटिंग का हार्दिक पंड्या पर किस तरह असर पड़ा

हार्दिक पंड्या की नहीं हो रही मुश्किलें खत्म, वर्ल्ड कप से पहले लगा एक मैच का Ban

अगला लेख