मैत्री फुटबॉल टूर्नामेंट : मबापे चोटिल, लेकिन फ्रांस ने जीत से किया साल का अंत

Webdunia
बुधवार, 21 नवंबर 2018 (13:51 IST)
पेरिस। काइलिन मबापे के कंधे की चोट के बावजूद विश्व चैंपियन फ्रांस ने मंगलवार को यहां स्टेड डि फ्रांस में खेले गए मैत्री फुटबॉल मैच में उरूग्वे को 1-0 से हराकर इस साल का शानदार अंत किया।
 
 
मबापे पहले हाफ में चोटिल हो गए और उसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। फ्रांस की इस जीत पर भी उनकी चोट हावी रही। फ्रांस के कोच डिडियर डेसचैम्प्स ने हालांकि बाद में कहा कि गिरने के बाद उनके कंधे में दर्द होने लगा था लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। 
 
फ्रांस ने दर्शकों के अपार समर्थन के बीच शुरू से ही हमलवार तेवर अपनाए। उसे शुरू में ही गोल करने के अच्छे मौके मिले, लेकिन पहला हाफ गोलरहित छूटा। 
 
फ्रांस ने आखिर में 52वें मिनट में बढ़त बनाई और ओलिवर गिरोड का पेनल्टी पर किया गया यह गोल आखिर में निर्णायक साबित हुआ। मार्टिन कासारेस का हाथ गेंद से लग जाने के कारण फ्रांस को यह पेनल्टी मिली थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख