'जोहानसबर्ग ओपन' में कट से चूके पूर्व गोल्फ चैंपियन शुभंकर शर्मा

Webdunia
शनिवार, 21 नवंबर 2020 (17:15 IST)
जोहानसबर्ग। भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा जोहानसबर्ग ओपन के दूसरे दौर के बाद कट से चूक गए, जबकि उन्होंने 2017 में यह खिताब अपने नाम किया था। वह पिछले 8 टूर्नामेंट में पहली बार 36 होल में कट हासिल नहीं कर पाए।

उन्होंने लगातार छह टूर्नामेंट में कट हासिल किया था और वे साइप्रस में एफ्रोडाइट हिल्स ओपन में सर्वश्रेष्ठ संयुक्त 14वें स्थान पर रहे थे। वे अंतिम बार यहां नवंबर 2017 में खेले थे और ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद 2018 और 2019 में इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया गया।

पहले दौर में ‘क्वाड्रपल बोगी’ के कारण 76 का कार्ड खेलने के बाद उन्होंने दूसरे दौर में आठ ओवर 79 का कार्ड खेला, जिससे वह अगले दौर के लिए जगह नहीं बना सके। सिर्फ शीर्ष 16 खिलाड़ियों को कट में जगह मिली, जबकि शुभंकर संयुक्त 20वें स्थान पर रहे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख