पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक मिले विजेता टीम से, जिनकी सरकार ने हमेशा किया हॉकी को स्पॉंसर (VIdeo)

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम को सम्मानित किया

WD Sports Desk
गुरुवार, 22 अगस्त 2024 (15:55 IST)
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस महीने की शुरुआत में पेरिस में ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कुछ सदस्यों को गुरुवार को यहां सम्मानित किया।पेरिस ओलंपिक में भारत ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता था।

पटनायक की अगुवाई वाली ओडिशा की पिछली सरकार ने भारतीय हॉकी को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई थी। ओडिशा 2018 से राष्ट्रीय पुरुष और महिला टीमों को प्रायोजित कर रहा है। पटनायक ने उम्मीद जताई की भारतीय टीम 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतेगी।पटनायक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आप सभी को मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई। मुझे उम्मीद है कि अगली बार आप स्वर्ण पदक लाएंगे।’’

इस मौके पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की के साथ सुमित, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक और संजय मौजूद थे।सुमित ने उस समय हॉकी का समर्थन करने के लिए पटनायक को धन्यवाद दिया जब खेल को इसकी सबसे अधिक आवश्यकता थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख