Hanuman Chalisa

पेरिस हमले बर्बर और कायरतापूर्ण कृत्य : बाक

Webdunia
रविवार, 15 नवंबर 2015 (14:31 IST)
लुसाने (स्विट्जरलैंड)। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक परिषद (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने पेरिस में हुए हमलों की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए इसे बर्बर और कायरतापूर्ण कृत्य बताया है।

आईओसी प्रमुख ने एक बयान में कहा कि ये हमले बेहद घृणात्मक हैं। आईओसी इन हमलों की कड़ी निंदा करता है। यह फ्रांस और पेरिस के लोगों पर ही हमला नहीं है, यह मानवता पर हमला है और सभी मानवीय और ओलंपिक मूल्यों पर।

बाक ने कहा कि हम सभी इस दुखद समय में पेरिस के साथ खड़े हैं और उन लोगों के परिवारों और दोस्तों के साथ, जो इन हमलों में घायल हुए या मारे गए। यह बहुत मुश्किल समय है।

उन्होंने कहा कि मैंने फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा औलांदे को शोक और समर्थन का एक पत्र भेजा है और साथ ही ओलंपिक ध्वज को इस त्रासदी के समय में उतारने का आदेश दिया है। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप