रेलवे ने अपने राष्ट्रमंडल स्वर्ण विजेताओं को दिए 25-25 लाख

Webdunia
गुरुवार, 26 अप्रैल 2018 (16:55 IST)
नई दिल्ली। रेलवे ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले अपने खिलाड़ियों को बुधवार रात यहां एक सम्मान समारोह में 25-25 लाख रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले रेलवे के खिलाड़ियों को 25-25 लाख, रजत विजेता को 20 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 15-15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया।

इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी मौजूद थे। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के 226 सदस्यीय दल में 48 रेलवे के खिलाड़ी थे। भारत ने इन खेलों में 26 स्वर्ण , 20 रजत और 20 कांस्य सहित कुल 66 पदक जीतकर अपना तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। रेलवे के खिलाड़ियों ने इनमें से 10 स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक जीते।

सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में स्वर्ण विजेता पहलवान सुशील कुमार, बजरंग, विनेश फोगाट, राहुल अवारे, सुमित, भारोत्तोलक सतीश शिवालिंगम, पूनम यादव, संजीता चानू, मीराबाई चानू, रेगाला वेंकट राहुल, रजत विजेता भारोत्तोलक प्रदीपसिंह, कांस्य विजेता साक्षी मलिक, किरण, नवजीत कौर और मनोज कुमार शामिल थे। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने खिलाडियों को सम्मानित करते हुए कहा कि जिन खिलाड़ियों ने खेलों में पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है, उन सभी खिलाड़ियों को मैं शुभकामनाएं और बधाई देता हूं और साथ ही उन सभी खिलाड़ियों को भी जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलो में भाग लिया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

अंबाती रायडू की पीटरसन ने नेशनल टीवी पर की भारी बेइज्जती, रायडू फिर आए RCB Fans के घेरे में

Paris Olympics से पहले नीरज चोपड़ा हुए चोटिल, उठाया यह बड़ा कदम

पिछले 3 सीजन की आखिरी टीम सनराईजर्स हैदराबाद का सफर फाइनल में खत्म

अभिषेक शर्मा को बनाना स्विंग से बोल्ड करने वाली गेंद रही आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ गेंद (Video)

T20I World Cup जीतने अमेरिका जा रहा हूं, कोलकाता की जीत के बाद रिंकू का बयान हुआ वायरल

अगला लेख