अदिति अशोक, चौरसिया और अली शेर को गोल्फ अवॉर्ड

Webdunia
गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 (19:37 IST)
गुरुग्राम। लेडिज यूरोपियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में पिछले वर्ष दूसरे स्थान पर रहने वाली महिला गोल्फर अदिति अशोक, इंडियन ओपन में लगातार दूसरी बार चैंपियन बने एसएसपी चौरसिया और अनुभवी गोल्फर तथा दो बार के इंडियन ओपन चैंपियन अली शेर को गुरुवार को  गोल्फ इंडस्ट्री एसोसिएशन (जीआईए) के गोल्फ पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
 
गोल्फ इंडस्ट्री एसोसिएशन (जीआईए) की ओर से दिए जाने पुरस्कार का यह दूसरा संस्करण हैं। गत वर्ष लेडिज यूरोपियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में दो खिताबी जीत की बदौलत दूसरे स्थान पर रहने वाली युवा खिलाड़ी अदिति अशोक को 'अभूतपूर्व उपलब्धि' के पुरस्कार से नवाजा गया।
 
हाल ही में इंडियन ओपन में अपने खिताब का बचाव करने वाले एसएसपी चौरसिया ने गत वर्ष मनीला मास्टर्स के रूप में अपना पहला विदेशी खिताब जीता था। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी (2016) का पुरस्कार प्रदान किया गया।
 
देश के सबसे अनुभवी गोल्फरों में शुमार पहले अली शेर को शानदार करियर के लिए गोल्फ अवॉर्ड से अलंकृत किया गया। अली शेर ने 1991 और 1993 में इंडियन ओपन का खिताब अपने नाम किया था। अली शेर 1991 में इंडियन ओपन जीतने वाले पहले भारतीय गोल्फर बने थे। उनकी जीत ने भारतीय गोल्फ को नए आयाम दिए। उन्हें 1991 में अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।
 
जीआईए के कार्यवाहक अध्यक्ष और संरक्षक आकाश ओहरी ने सभी विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भारत में गोल्फ जिस तेजी से आगे जा रहा है उससे वह दिन दूर नहीं जब हम मेजर खिताब भी जीतेंगे और ओलंपिक पदक भी हासिल करेंगे। समारोह में कुल 15 अवॉर्ड प्रदान किए गए। अहमदाबाद को सर्वश्रेष्ठ नए गोल्फ कोर्स का पुरस्कार मिला। (वार्ता) 
Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

IPL 2024: मुंबई ऩे टॉस जीतकर लखनऊ के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

जब छेत्री ने संन्यास के ऐलान से पहले दोस्त विराट कोहली को बताया

ICC T20I World Cup का लुत्फ ऊठा पाएंगे बधिर और दृष्टिबाधित भारतीय फैंस

Paris Olympics से ठीक पहले ट्रॉयल्स से गुजरना पड़ सकता है इन पहलवानों को

IPL 2024 में गेंदबाजों की दुर्गति से परेशान अनिल कुंबले ने सुझाया यह तरीका

अगला लेख