Hanuman Chalisa

गूगल ने बदला डूडल, स्कूल सज रहा गुकेश की जीत के जश्न में

गूगल ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप के अंतिम दौर के जश्न में बनाया रंगीन डूडल

WD Sports Desk
शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024 (17:35 IST)
भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश बृहस्पतिवार को सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बने जिसके बाद उनके स्कूल वेलाम्मल विद्यालय में जश्न का माहौल था जो अपने इस स्टार का स्कूल परिसर में स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है।गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से हराकर यह गौरव हासिल किया।
वेलाम्मल संस्थानों के लंबे इतिहास में यह शानदार क्षण है जो शहर में शतरंज क्रांति के पीछे उत्प्रेरक ताकत है।गुकेश और आर प्रज्ञानानंदा सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी बने हुए हैं, वहीं स्कूल सैकड़ों उभरते शतरंज खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्रदान करता है।

वेलाम्मल में शतरंज के सह-समन्वयक एस वेलावन ने कहा, ‘‘शतरंज हमेशा से शहर की संस्कृति का हिस्सा रहा है और शतरंज को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के फैसले ने वास्तव में इसे फलने-फूलने में मदद की है। निश्चित रूप से प्रेरणा लेने के लिए उनके पास आनंद जैसे चैंपियन भी हैं। ’’लेकिन फिलहाल वेलाम्मल में हर कोई विश्व चैंपियन गुकेश का स्कूल परिसर में स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है।<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख