Hanuman Chalisa

विम्बलडन की इनामी राशि बढ़ी, विजेता को मिलेंगे 22 लाख 50 हजार पाउंड

Webdunia
सोमवार, 2 जुलाई 2018 (18:25 IST)
लंदन। वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन में इस वर्ष इनामी राशि में पिछले वर्ष की तुलना में 7.6 फीसदी वृद्धि की गई है, जो अब बढ़कर 3.4 करोड़ पाउंड पहुंच गई है।
 
 
2 जुलाई से शुरू हुई टेनिस चैंपियनशिप की कुल राशि में महिला और पुरुषों को बराबर से 22 लाख 50 हजार पाउंड की इनामी राशि वितरित की जाएगी, जो वर्ष 2017 की तुलना में इस बार 50 हजार पाउंड अधिक है। गत वर्ष विजेता खिलाड़ियों को 22 लाख पाउंड की इनामी राशि दी गई थी।
यदि अमेरिकी डॉलर में ग्रैंडस्लैम की इनामी राशि को आंका जाए तो विंबलडन में 4.65 करोड़ डॉलर की पुरस्कार राशि होगी जबकि ऑस्ट्रेलियन ओपन में 4.13 करोड़ डॉलर की कुल पुरस्कार राशि दी गई थी, वहीं वर्ष के दूसरे ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन में 4.71 करोड़ डॉलर की पुरस्कार राशि दी गई थी।
 
अगस्त में होने वाले वर्ष के आखिरी ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन ने अभी अपनी पुरस्कार राशि की घोषणा नहीं की है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख