रेसिंग ट्रैक पर वापसी से पहले हिमा दास ने महाकुंभ में गंगा में डुबकी लगाई

WD Sports Desk
मंगलवार, 21 जनवरी 2025 (13:20 IST)
सोलह महीने का निलंबन पूरा करने के बाद नये सत्र में वापसी की तैयारी कर रही स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास ने महाकुंभ नगर आकर गंगा में डुबकी लगाई। उनके अध्यात्मिक गुरू ने यह जानकारी दी।

जकार्ता एशियाई खेल 2018 की स्वर्ण पदक विजेता और धिंग एक्सप्रेस के नाम से मशहूर हिमा यहां अपने दोस्तों के साथ आई थी और अपने अध्यात्मिक गुरू केशव दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया। महाराज निर्मोही अखाड़े से जुड़े हैं।

महाराज ने कहा ,‘‘ जब हिमा को महाकुंभ में पूर्वोत्तर शिविर के बारे में पता चला तो वह आये बिना रह नहीं सकी। वह अपने दोस्तों के साथ आई, गंगा में डुबकी लगाई और रविवार को चली गई।’’

25 वर्ष की हिमा 16 महीने का निलंबन खत्म होने के बाद वापसी की तैयारी में है। उनका निलंबर 22 जुलाई 2023 से 21 नवंबर 2024 तक था। वह स्पर्धा से बाहर डोप टेस्ट के लिये उपलब्ध नहीं होने के कारण यह प्रतिबंध झेल रही थी।

हिमा 2018 में विश्व अंडर 20 चैम्पियनशिप में 400 मीटर फाइनल जीतकर किसी अंतरराष्ट्रीय ट्रैक स्पर्धा में स्वर्ण हासिल करने वाली पहली भारतीय बनी थी।वह फिलहाल असम पुलिस में डीएसपी हैं। (भाषा)
<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या

अगला लेख