श्रीजेश को खेल रत्न जबकि तीन अन्य को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया

Webdunia
बुधवार, 1 मई 2019 (16:58 IST)
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने भारत के शीर्ष गोलकीपर पी आर श्रीजेश को प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामांकित किया है जबकि अर्जुन पुरस्कार के लिए तीन अन्य खिलाड़ियों के नाम का प्रस्ताव किया गया है। 
 
मिडफील्डर चिंग्लेनसाना सिंह कांगुजाम और फारवर्ड आकाशदीप सिंह और महिला टीम की डिफेंडर दीपिका को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। 
 
हॉकी इंडिया ने लाइफटाइम अचीवमेंट के ध्यानचंद पुरस्कार के लिए आर पी सिंह और संदीप कौर को नामांकित किया है जबकि कोच बलजीत सिंह, बी एस चौहान और रोमेश पठानिया के नाम की सिफारिश द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए की गई है। 
 
श्रीजेश को विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपरों में से एक माना जाता है। वह 2006 में श्रीलंका में दक्षिण एशियाई खेलों में अपने पदार्पण करने के बाद से भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। 
 
केरल के 30 साल के खिलाड़ी ने देश के लिए 200 से ज्यादा मैच खेले हैं। वह 2014 और 2018 विश्व कप में तथा 2012 और 2016 ओलंपिक खेलों में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख