एचएस प्रणय अपनी सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन रैंकिंग पर, बी. साई प्रणीत का 18वां स्थान बरकरार

Webdunia
गुरुवार, 31 मई 2018 (20:56 IST)
नई दिल्ली। भारत के एचएस प्रणय 1 स्थान के सुधार के साथ गुरुवार को जारी ताजा विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में अपने सर्वश्रेष्ठ 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
 
 
प्रणय इससे पहले इस महीने के शुरू में भी 8वें स्थान पर थे लेकिन तब उनके अंकों की संख्या 57,000 थी जबकि अब उनके अंकों की संख्या 58,760 है। पुरुषों की एकल रैंकिंग में किदाम्बी श्रीकांत अपने चौथे स्थान पर बने हुए हैं जबकि समीर वर्मा 1 स्थान के सुधार के साथ 20वें नंबर पर आ गए हैं। बी. साई प्रणीत का 18वां स्थान बरकरार है। इस तरह पुरुषों के टॉप 20 में भारत के 4 खिलाड़ी शामिल हैं।
 
महिलाओं में पीवी सिंधु और साइना नेहवाल का क्रमश: 3रा और 10वां स्थान बना हुआ है। महिलाओं के टॉप-10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। महिला युगल के टॉप-25 में कोई भारतीय जोड़ी नहीं है। पुरुष युगल रैंकिंग में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का 18वां तथा मनु अत्री और बी. सुमीत रेड्डी का 22वां स्थान कायम है। मिश्रित युगल में प्रणव चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी 1 स्थान के सुधार के साथ 21वें नंबर पर आ गए हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख