दर्शकों के बिना होगी हंगरी ग्रां प्री फार्मूला वन रेस : आयोजक

Webdunia
शुक्रवार, 1 मई 2020 (18:53 IST)
पेरिस। हंगरी ग्रां प्री फार्मूला वन रेस 2 अगस्त को दर्शकों बिना आयोजित की जाएगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह घोषणा की। हंगरी ग्रां प्री ने भी सिल्वरस्टोन में होने वाली ब्रिटिश ग्रां प्री का अनुसरण किया है जिसे दर्शकों के बिना आयोजित करने की योजना है। 
 
फार्मूला वन सत्र कोरोना वायरस के कारण बुरी तरह प्रभावित है। इसकी पहली रेस ऑस्ट्रिया में हो सकती है लेकिन दर्शक इसका आनंद भी नहीं ले पाएंगे। 
 
रेस आयोजकों ने बयान में कहा, ‘अब यह साफ हो गया कि तमाम प्रयासों के बावजूद हम 35वीं फार्मूला वन हंगरी ग्रां प्री का आयोजन दर्शकों के सामने नहीं कर सकते हैं।’ बयान में कहा गया है कि दर्शकों और सर्किट स्टाफ के स्वास्थ्य को देखते हुए यह जरूरी था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या

अगला लेख