Hanuman Chalisa

फुटबॉल के स्टार गोलकीपर को मैदान में ही आया हार्टअटैक, बच गई जान

Webdunia
गुरुवार, 2 मई 2019 (18:05 IST)
लिस्बन। पुर्तगाल के प्रतिष्ठित क्लब पोर्टों के गोलकीपर आइकेर कैसिलास को अभ्यास के दौरान हृदयाघात के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
 
पुर्तगाली क्लब ने कहा कि कैसिलास को अभ्यास सत्र के दौरान ट्रेनिंग के बाद अचानक हृदयाघात हो गया, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां आपात विभाग में उनका उपचार कराया गया। वह सर्जरी के बाद अब खतरे से बाहर हैं। 
 
37 साल के स्पेनिश फुटबॉलर का क्लब के साथ मार्च में वर्ष 2019 से 2020 तक के लिए नया करार हुआ था, वे 2015 में क्लब का हिस्सा बने थे। इससे पहले बतौर गोलकीपर वे रियाल मैड्रिड के लिए 16 सत्रों में खेल चुके हैं और क्लब को 5 स्पेनिश लीग तथा 3 चैंपियंस ट्रॉफी खिताब दिलाने में मदद की। 
 
इस सत्र में कैसिलास का प्रदर्शन भी काबिलेतारीफ था। पोर्टो पुर्तगाली प्रीमिएरा लीगा में दूसरे नंबर पर है और बेनेफिका से 2 अंक पीछे है। कैसिलास के हृदयाघात से क्लब को अपना खिताब बचाने में मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। 
 
कैसिलास की बीमारी के बाद साफ नहीं है कि अनुभवी गोलकीपर अपना करियर आगे जारी रखेंगे या नहीं, हालांकि यह साफ है कि वह इस सत्र में क्लब के बचे हुए मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख