महिला हॉकी टीम ने तस्मानिया को 1-0 से हराया

Webdunia
बुधवार, 4 अक्टूबर 2017 (00:11 IST)
पर्थ। भारत ए महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलियन हॉकी लीग (एएचएल) में मंगलवार को तस्मानिया को एकमात्र गोल के अंतर से हराकर आखिरकार अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने आखिरी पूल बी मैच में तस्मानिया को 1-0 से पराजित किया। भारत के लिए संगीता कुमारी ने 19वें मिनट में गोल किया और भारत को एकमात्र गोल की बदौलत तीन अंक दिला दिए।
 
भारत ए महिला टीम ने मैच में काफी सकारात्मक शुरुआत की और पहले क्वार्टर में विपक्षियों को रोके रखा जबकि दूसरे क्वार्टर में संगीता ने तस्मानियाई गोलकीपर रूबी रोज हेवुड को छकाते हुए भारत को 1-0 से बढ़त दिला दी। मैच के तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे पर हमले किए जिससे दोनों ही टीमों को एक-एक येलो कार्ड भी मिल गया।
 
तस्मानिया ने भारतीय टीम के बैक लाइन को भेदने का काफी प्रयास किया, लेकिन अपनी पहली जीत को तरस रही भारतीय महिलाओं ने इस बार को गलती नहीं की। भारत ने बाकी के क्वार्टर में फिर अपनी एक गोल की बढ़त को कायम रखा और तस्मानिया को काफी प्रयास के बावजूद बराबरी नहीं लेने दी।
 
ऑस्ट्रेलियन हॉकी लीग में भारत की यह पहली जीत है और अब वह अब अगले राउंड में क्वालिफिकेशन मैच खेलेगी। भारतीय टीम टूर्नामेंट के पूल बी में चौथे स्थान पर रही और उसने एकमात्र जीत से केवल तीन अंक अर्जित किये हैं। भारत ए टीम अपने अगले मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया से गुरुवार को खेलेगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख