भारत शुरुआती मैच में बांग्लादेश से 4-5 से हारा

Webdunia
शनिवार, 24 सितम्बर 2016 (23:00 IST)
ढाका। भारत को यहां अंडर-18 एशिया कप हॉकी के शुरुआती मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश से 4- 5 से पराजय का मुंह देखना पड़ा। मेजबान ने भारतीय टीम को रक्षात्मक होने के लिए बाध्य करते हुए पहला पेनल्टी कॉर्नर तीसरे ही मिनट में हासिल कर लिया और भारतीय गोलकीपर पंकज कुमार राजक ने अच्छा बचाव करते हुए बांग्लादेश को बढ़त बनाने से रोक दिया।
 
बांग्लादेश ने दबाव बनाते हुए 15वें मिनट में अशरफुल इस्लाम के पेनल्टी कॉर्नर के जरिए बढ़त बनाई। 21वें मिनट में भारतीय टीम ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, जिस पर धरमिंदर सिंह ने गोल कर टीम को 1-1 से बराबर कर दिया। पांच मिनट बाद भारत ने इबुंगो सिंह कोनजेंगबम के शानदार जवाबी हमले पर बढ़त 2-1 कर ली।
 
मेजबानों ने घरेलू दर्शकों से मिल रहे उत्साह से फायदा उठाया और इस्लाम की ड्रैगफ्लिक से किए गए गोल ने उन्हें 2-2 से बराबरी पर ला दिया। हाफ टाइम तक स्कोर यही रहा। बांग्लादेश ने 38वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से 3- 2 से बढ़त बनाई, यह गोल भी इस्लाम ने ही किया।
 
भारत ने हार्दिक सिंह के गोल से स्कोर 3-3 से बराबर तो किया, लेकिन बांग्लादेश ने मैच का पहला मैदानी गोल करते हुए 4-3 से बढ़त बना ली। भारत ने दिलप्रीतसिंह के 53वें मिनट में किए गए गोल से 4-4 से बराबरी हासिल की। इस्लाम ने ही बांग्लादेश के लिये चौथा गोल कर बढ़त बनायी और टीम ने जीत दर्ज की। (भाषा)
Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

विराट कोहली हैं पाकिस्तानी टीम के लिए T20 WC में एक बड़ा खतरा, बाबर आजम ने किया कुबूल

SRH का गेम बिगाड़ सूर्यकुमार यादव ने कहा काफी लम्बे समय के बाद 20 over....

रोहित शर्मा पर फूटा फैन्स का गुस्सा, T20 World Cup को लेकर बढ़ी चिंता

सूर्यकुमार का तूफानी शतक, मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

हैदराबाद का एक भी बल्लेबाज नहीं जा पाया 50 पार, मुंबई को मिला 174 रनों का लक्ष्य

अगला लेख