भारत ने एशिया टीम बैडमिंटन चैम्पियनशिप में कजाखस्तान को 4-1 से हराया

Webdunia
मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 (16:58 IST)
मनीला। किदाम्बी श्रीकांत की अगुवाई में भारत ने एशिया टीम बैडमिंटन चैम्पियनशिप के पहले ग्रुप मैच में कजाखस्तान को 4.1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें प्रबल कर ली। दुनिया के पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी श्रीकांत के अलावा लक्ष्य सेन और शुभांकर डे ने अपने अपने एकल मुकाबले आसानी से जीते। 
 
श्रीकांत ने दमित्री पनारिन को 23 मिनट में 21.10, 21.7 से हराया। वहीं सेन ने आर्थर नियाजोव को 21 मिनट में 21.13, 21.8 से मात दी। डे ने खैतमुरात कुलमातोव को 21.11, 21.5 से हराया। 
 
विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत और चिराग शेट्टी को युगल वर्ग में कजाखस्तान के नियाजोव और पनारिन के हाथों 21.18, 16.21, 19.21 से पराजय झेलनी पड़ी। एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला ने हालांकि कजाखस्तान के कुलमातोव और निकिता ब्राजिन को 21.14, 21.8 से हराया। 
 
4 साल पहले कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम को ग्रुप ए में इंडोनेशिया और मेजबान फिलीपीन के साथ रखा गया था लेकिन चीन और हांगकांग के नहीं खेलने से ड्रॉ फिर से निकाला गया। 
 
भारत को ग्रुप बी में मलेशिया और कजाखस्तान के साथ रखा गया है। शीर्ष 2 टीमें क्वार्टर फाइनल खेलेंगी। भारत को गुरुवार को मलेशिया से खेलना है। भारतीय महिला टीम कोरोनावायरस संक्रमण के भय से इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख