भारत विश्व कप राइफल पिस्टल की पदक तालिका में चोटी पर रहा

Webdunia
रविवार, 28 अप्रैल 2019 (16:26 IST)
नई दिल्ली। भारत बीजिंग में रविवार को समाप्त हुए आईएसएसएफ विश्व कप (राइफल/पिस्टल) की पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा। भारत लगातार दूसरे आईएसएसएफ विश्व कप चरण में पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा। पिछले 2 वर्षों में यह दूसरा अवसर है जब भारत ने यह उपलब्धि हासिल की है।
 
भारत ने प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीता जबकि मेजबान चीन ने 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीता। भारत ने दिल्ली में हुए पिछले संस्करण में हंगरी के साथ सयुंक्त रूप से पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था।
 
प्रतियोगिता में भारत के लिए अभिषेक वर्मा (10 मीटर एयर पिस्टल), अंजुम मुदगिल और अपूर्वी चंदीला (महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा), सौरभ चौधरी और दिव्यांश पंवार ने ओलंपिक कोटा जीते।
 
अंतिम दिन युवा निशानेबाज मनु भाकर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन में 586 के स्कोर के साथ 17वें स्थान पर रहीं जबकि एशियाई खेलों की स्वर्ण विजेता राही सरनोबत को 579 के स्कोर से 26वां और चिंकी यादव को 570 के स्कोर के साथ 56वां स्थान मिला।
 
महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में तीनों भारतीय निशानेबाजों ने निराश किया। एन. गायत्री क्वालीफिकेशन में 1169 के स्कोर के साथ 19वें, सुनिधि चौहान 1160 के स्कोर के साथ 42वें और काजल सैनी 1142 के स्कोर के साथ 60वें स्थान पर रहीं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख