जापान को 7-2 से हराकर भारत फाइनल में, शनिवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा मुकाबला

Webdunia
शुक्रवार, 14 जून 2019 (23:33 IST)
भुवनेश्वर। भारत ने एशियाई खेलों की चैंपियन जापान को 7-2 से हराकर एफआईएच हॉकी सीरीज फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में जगह बनाते हुए इस साल के आखिर में होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर में जगह भी पक्की कर ली।
 
चोट के कारण लंबे समय हॉकी से दूर रहे रमनदीप सिंह ने 23वें और 37वें मिनट में गोल दागा जबकि हरमनप्रीत सिंह (7वां), वरुण कुमार (14वां), हार्दिक सिंह (25वां), गुरसाहिबजीत सिंह (43वां) और विवेक सागरजी प्रसाद (47वां) ने 1-1 गोल किए। जापान के लिए केंजी किताजातो (दूसरा) और कातो वातानाबे (20वां) ने गोल दागे।
 
भारत का सामना अब शनिवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा जबकि जापान तीसरे स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में अमेरिका से खेलेगा। दक्षिण अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में अमेरिका को 2-1 से हराया था। टूर्नामेंट में पहली बार दुनिया की 18वें नंबर की टीम जापान ने भारतीय डिफेंस को आजमाया। जापान ने दूसरे ही मिनट में जवाबी हमले पर बढ़त बना ली। किताजातो ने भारतीय गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक को छकाकर गोल दागा।
 
इसके बाद भारतीयों ने जवाबी हमले में कई मौके बनाए। युवा गुरसाहिबजीत सिंह ने 5वें मिनट में सुनहरा मौका गंवाया, जब नीलकांता शर्मा और रमनदीप ने उन्हें पास दिया था। 2 मिनट बाद भारत को 2 पेनल्टी कॉर्नर मिले और हरमनप्रीत ने दूसरे पर बराबरी का गोल दागा।
 
भारत को 14वें मिनट में लगातार 3 शॉर्ट कॉर्नर मिला। इस बार वरुण ने गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। जापान ने हालांकि जवाबी हमले में 20वें मिनट में बराबरी का गोल कर दिया। इसके 3 मिनट बाद रमनदीप ने भारत को फिर बढ़त दिलाई। हार्दिक ने जल्दी ही स्कोर 4-2 कर दिया। इसके बाद गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए जापान के कई गोल बचाए।
 
रमनदीप ने 37वें मिनट में रिबाउंड पर गोल दागा। इसके बाद गुरसाहिबजीत सिंह और विवेक सागरजी प्रसाद ने गोल करके भारत को विशाल जीत दिलाई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख