Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ओलंपिक क्वालीफायर के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम जापान रवाना

Advertiesment
हमें फॉलो करें ओलंपिक क्वालीफायर के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम जापान रवाना
, शनिवार, 8 जून 2019 (17:09 IST)
नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच सीरीज फाइनल्स के लिए शनिवार को हिरोशिमा के लिए रवाना हो गई, जहां उसकी नजरें 2020 में होने वाले टोकियो ओलंपिक के क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में जगह बनाने पर लगी होंगी।
 
भारतीय टीम कप्तान रानी और उपकप्तान सविता के नेतृत्व में इस टूर्नामेंट में उतरेगी। हिरोशिमा रवाना होने से पहले रानी ने कहा कि हम टूर्नामेंट में काफी आत्मविश्वास के साथ जा रहे हैं। टीम ने हाल ही में स्पेन, मलेशिया और कोरिया गणराज्य का दौरा किया था जिसका अनुभव हमें इस टूर्नामेंट में मदद करेगा।
 
पिछले कुछ समय में हमारे प्रदर्शन में सुधार हुआ है और टीम में कई खिलाड़ी एकसाथ कई दिनों से खेल रहीं है, जाहिर है उसका फायदा टीम को मिलेगा।
 
इस टूर्नामेंट में भारत पोलैंड, उरुग्वे और फिजी के साथ पूल 'ए' में शामिल है जबकि पूल 'बी' में जापान, चिली, रूस और मैक्सिको शामिल हैं। भारत अपने अभियान की शुरुआत 15 जून को उरुग्वे के साथ खेलकर शुरू करेगा। टोकियो ओलंपिक के क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में जगह बनाने के भारत को फाइनल में जगह बनानी होगी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

World Cup ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले मैच में धोनी के 'बलिदान' में आत्मसम्मान के लिए लड़ेगा हिन्दुस्तान