भारत ने मलेशिया को हराकर कांस्य पदक जीता

Webdunia
रविवार, 29 अक्टूबर 2017 (23:40 IST)
जोहोर बारू। विशाल अंतिल के दो गोल की मदद से भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने यहां मेजबान मलेशिया को 4-0 से हराकर सातवें सुल्तान जोहोर कप में तीसरा स्थान हासिल किया। तमन दया हॉकी स्टेडियम में भारत की तरफ से अंतिल ने 15वें और 25वें मिनट में गोल दागे। भारत को हालांकि विवेक प्रसाद (11वें मिनट) ने शुरूआती बढ़त दिलाई थी जबकि शैलानंद लाकड़ा ने 21वें मिनट में टीम की तरफ से तीसरा गोल दागा था। इस तरह से भारत ने कांस्य पदक जीतकर अपने अभियान का अंत किया।
 
भारत इससे पहले नौ अंक लेकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा था। उसने शानदार शुरुआत की और पहले क्वार्टर में ही मलेशियाई गोल पर लगातार हमले किए। फाइनल में नहीं पहुंच पाने की निराशा को भुलाते हुए भारतीय टीम ने अपने कौशल का अच्छा नजारा पेश किया।
 
कप्तान विवेक प्रसाद ने 11वें मिनट में मनिंदर सिंह के पास पर गोल करके टीम का खाता खोला। इसके चार मिनट बाद दिलप्रीतसिंह के लंबे पास को शैलानंद लाकड़ा ने अच्छी तरह से नियंत्रित किया और फिर उसे विशाल अंतिल की तरफ बढ़ाया जिन्होंने उस पर आसानी से गोल किया।
 
दूसरे क्वार्टर में भी यही कहानी दोहराई गई और भारतीयों ने दबदबा बनाए रखा। खेल के 21वें मिनट में विवेक प्रसाद के पास पर शैलानंद ने तीसरा गोल किया। इसके बाद भी भारत ने कोई ढिलाई नहीं दिखाई और 25वें मिनट में दिलप्रीत ने फिर से सर्कल के अंदर खड़े विशाल को गेंद दी जिन्होंने स्कोर 4-0 कर दिया। मलेशिया ने अगले दोनों क्वार्टर में वापसी के लिए कोशिश की लेकिन भारतीय रक्षकों ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। भारतीय गोलकीपर सेंतामिज शंकर की तारीफ करनी होगी जिन्होंने कई अच्छे बचाव किए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख