भारतीय हॉकी टीम ने फ्रांस को हराया

Webdunia
मंगलवार, 4 अगस्त 2015 (18:17 IST)
ले तौक्वेट(फ्रांस)। प्रतिभाशाली चिंगलेनसना सिंह और अनुभवी एस वी सुनील के गोल की मदद से भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने मेजबान फ्रांस को 2-0 से हराकर अपने यूरोप दौरे की शानदार शुरूआत की। सरदार सिंह की अगुवाई वाली टीम ने सोमवार को खेले गए इस मैच में शुरू से दबदबा बनाए रखा।
भारत की तरफ से पहला गोल 18वें मिनट (दूसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट) में चिंगलेनसना ने किया। उन्होंने डी के अंदर फ्रांस के रक्षकों की गलतियों का फायदा उठाकर करारा शॉट जमाकर गोल किया।
 
भारतीय टीम ने लगातार हमले करके फ्रांसीसी टीम पर दबाव बनाए रखा। जिसके कारण भारत को दूसरा गोल मिला। सरदार, एसके उथप्पा, दानिश मुज्तबा और देविंदर वाल्मिकी ने शानदार खेल दिखाया जिससे भारत ने गेंद पर अधिकतर समय नियंत्रण रखा।
 
सुनील, रमनदीप सिंह और आकाशदीप सिंह ने फ्रांसीसी रक्षापंक्ति को व्यस्त रखा। प्रतिभाशाली सुनील ने बेहतरीन मैदानी गोल दागा। उन्होंने 26वें मिनट में कई फ्रांसीसी रक्षकों को छकाकर यह गोल किया।
 
भारत ने आखिर तक यह बढ़त बनाए रखी। फ्रांस ने तीसरे क्वार्टर में गोल करने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन भारतीय रक्षकों ने उन्हें नाकाम कर दिया। 
 
फ्रांस को तीसरे क्वार्टर के अंतिम क्षणों में पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे भारतीय गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने आसानी से बचा दिया। चौथे क्वार्टर में काफी करीबी मुकाबला देखने को मिला।
 
दोनों टीमों ने गोल करने की कोशिश की। फ्रांसीसी खिलाड़ियों ने अधिक आक्रामकता दिखाई और उन्होंने लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किए। श्रीजेश ने हालांकि दोनों अवसरों पर अपने कौशल और अनुभव का अच्छा नमूना पेश करके टीम पर आया संकट टाला।
 
भारत ने भी इस बीच गोल करने के कुछ अच्छे मौके बनाए लेकिन वह इनका फायदा उठाने में असफल रहा। भारत फ्रांस के खिलाफ अपना दूसरा और आखिरी मैच बुधवार को वैटिगीज स्पोर्ट्स सेंटर में खेलेगा।(भाषा)
 
Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस चुनी गेंदबाजी (Video)

जो कर रहे थे MS Dhoni के 9वें नंबर पर आने की आलोचना, पछतावा होगा उन्हें कारण जानकर

T20I World Cup Final होगा India vs West Indies, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

अहमदाबाद में जन्मा यह 36 वर्षीय अमेरिकी क्रिकेटर करता है फार्मा कंपनी में नौकरी (Video)

सर रविंद्र जड़ेजा ने धर्मपत्नी रिवाबा जड़ेजा के साथ दिया जामनगर में वोट