विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को 9 पदक, सर्वश्रेष्ठ रहा प्रदर्शन

Webdunia
रविवार, 17 नवंबर 2019 (17:30 IST)
दुबई। भारत ने दुबई में संपन्न हुई विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इस वर्ष 9 पदकों के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और वह 9 दिनों तक चले टूर्नामेंट के बाद तालिका में 24वें नंबर पर रहा।

भारत ने इससे पहले लंदन में 2017 में हुई विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक स्वर्ण सहित 5 पदक जीते थे और वह 34वें स्थान पर रहा था जो उसका इन खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था, लेकिन दुबई में उसने अपने पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया।

दुबई में भारत ने 2 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक जीते, जबकि कई स्पर्धाओं में वह चौथे नंबर पर रहा। इसी के साथ भारत ने इन खेलों में अगले वर्ष होने वाले टोक्यो ओलंपिक-2020 के लिए भी 13 कोटा भी हासिल कर लिए।

ओवरऑल विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चीन 25 स्वर्ण सहित सर्वाधिक 59 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा। ब्राजील 39 पदकों, ब्रिटेन 28 पदकों के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे।

अमेरिका 34 पदक लेकर चौथे नंबर पर रहा। वर्ष 2016 में डोपिंग निलंबन के बाद इन खेलों में पहली बार हिस्सा ले रहे रूस ने कुल 41 पदकों के साथ छठा स्थान हासिल किया।

भारतीय पैरालंपिक समिति के अंतरिम अध्यक्ष गुरशरण सिंह ने टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने इस प्रदर्शन से टोक्यो पैरालंपिक 2020 के लिए अपेक्षाएं बढ़ा दी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख