भारतीय मुक्केबाजों ने स्वीडन में खेली गई गोल्डन गर्ल चैम्पियनशिप में 6 स्वर्ण जीते

Webdunia
सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (19:55 IST)
नई दिल्ली। भारत की जूनियर और युवा मुक्केबाजों ने स्वीडन के बोरास में खेली गई गोल्डन गर्ल चैम्पियनशिप में छह स्वर्ण जीतने के साथ कुल 14 पदक और ‘सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज’ का खिताब हासिल किया। 
 
भारतीय मुक्केबाजी संघ से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक जूनियर महिला टीम ने 5 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल किए जबकि युवा टीम ने रविवार को संपन्न हुई प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक हासिल किए। 
 
जूनियर वर्ग में भाग लेने वाली हरियाणा की प्राची धनखड़ (50 किग्रा) ने ‘सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज’ का खिताब हासिल किया। प्राची के अलावा इस वर्ग में एथोबी चानू वांगजोन (54 किग्रा), लशु यादव (66 किग्रा) और माही राघव (80 किग्रा) ने भी स्वर्ण जीते। 
 
युवा वर्ग में मुस्कान (54 किग्र) ने स्वर्ण पदक हासिल किया। सान्या नेगी (57 किग्रा), दीपिका (64 किग्रा), मुस्कान (69 किग्रा) और साक्षी जहदेल (75 किग्रा) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 
 
जूनियर वर्ग में जान्हवी चुरी (46 किग्रा), रूडी लालमिंघमुनी (66 किग्रा) और तनिष्का पाटिल (80 किग्रा) ने रजत जबकि दीया नेगी ने 60 किग्रा में कांस्य पदक जीता।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख