अधिक से अधिक मैच में जीत हासिल करने के लिए हमें ज्यादा गोल करना होंगे : गुरप्रीत

Webdunia
सोमवार, 11 नवंबर 2019 (18:17 IST)
नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू का मानना है कि शीर्ष स्तर के मुकाबलों में अधिक जीत दर्ज करने के लिए टीम को नियमित अंतराल पर गोल करने होंगे। 
 
फीफा विश्प कप 2022 क्वालीफकेशन में एशियाई चैम्पियन कतर को गोलरहित ड्रॉ पर रोक कर सुर्खियां बटोरने वाली भारतीय टीम अपने से कम रैंकिंग वाली बांग्लादेश के खिलाफ दमदार प्रदर्शन नहीं कर सकी। बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम ने 1-1 से ड्रॉ खेला था। 
 
गुरप्रीत ने कहा, ‘हम ने ऐसी टीम की पहचान बनाई है जिसे हराना मुश्किल है। हमें हालांकि कुछ क्षेत्रों में अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है। अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने के लिए टीम को नियमित तौर पर गोल करने होंगे।’ 
 
भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने अफगानिस्तान और ओमान के खिलाफ होने वाले आगामी मुकाबलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का वादा किया है और गुरप्रीत ने भी माना कि टीम को आगे बढ़ने के लिए इन 2 मैचों में अच्छा करना होगा। 
 
भारतीय गोलकीपर ने कहा, ‘हमारे लिए दोनों मैच मुश्किल होंगे। ओमान की टीम काफी दमदार है और उनके पास शानदार खिलाड़ी हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ हमें ताजिकिस्तान में खेलना है जहां परिस्थितियां हमारे अनुकूल नहीं होंगी। हमें इन मुकाबलों से कुछ हासिल करने के लिए दमदार खेल दिखाना होगा।’

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख