भारतीय हॉकी खिलाड़ी अशोक दीवान स्वदेश लौटे

Webdunia
शुक्रवार, 15 मई 2020 (16:33 IST)
नई दिल्ली। भारत की विश्व कप विजेता हॉकी टीम के सदस्य अशोक दीवान ने गुरुवार की सुबह स्वदेश लौटने के बाद कहा कि उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और वह अपने देश पहुंचने पर अच्छा महसूस कर रहे हैं। विश्व कप 1975 की चैंपियन टीम के गोलकीपर दीवान कोविड-19 के चलते यात्रा पाबंदियों के कारण अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो में फंस गए थे जहां से उन्हें 20 अप्रैल को वापस लौटना था। 
 
इस 65 वर्षीय खिलाड़ी ने तबीयत खराब होने के बाद खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से मदद मांगी थी। वह उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं। दीवान ने स्वदेश लौटने पर आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को भेजे गए पत्र में उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘मैं आज सुबह स्वदेश लौट गया हूं और भारत सरकार के दिशानिर्देश के अनुसार 14 दिन के पृथकवास पर चला गया हूं। 
 
मैं स्वदेश लौटने पर बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।’ दीवान ने कहा, ‘इस मुश्किल दौर में सीनियर खिलाड़ियों, साथियों, हॉकी प्रेमियों, मित्रों और परिजनों ने मेरा हौसला बनाए रखा। मेरे स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। मैं इस मुश्किल समय में सहयोग के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं।’ 
 
उन्होंने खेल मंत्री कीरेन रीजीजू और विदेश मंत्री एस जयशंकर के अलावा अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत संधू का भी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। दीवान 1976 के मांट्रियल ओलंपिक में भी भारतीय टीम के सदस्य थे। उन्हें हॉकी में योगदान के लिए 2002 में ध्यानचंद पुरस्कार से नवाजा गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख