भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम में नये सहयोगी सदस्यों की हुई नियुक्ति

Webdunia
शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023 (14:33 IST)
नई दिल्ली:(वार्ता) हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को घोषणा की कि रेट हल्केट और एलन टैन क्रमशः विश्लेषणात्मक कोच और वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सहयोगी स्टाफ में शामिल होंगे। भारत में हॉकी के शासी निकाय ने पहले क्रेग फुल्टन को पुरुष हॉकी टीम के लिये नया मुख्य कोच नियुक्त किया था।

हॉकी इंडिया बताया कि जापान महिला हॉकी टीम के पूर्व मुख्य कोच एंथनी फेरी भारतीय महिला हॉकी टीम के विश्लेषणात्मक कोच के पद को भरेंगे।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हल्केट ने 2010 और 2018 के बीच अपने देश के लिये 155 मैच खेले। वह 2020 में नीदरलैंड महिला हॉकी टीम में सहायक कोच के रूप में शामिल हुए थे। अपने एक साल के कार्यकाल में वह एफआईएच महिला प्रो लीग 2020-21, यूरोपीय चैंपियनशिप और टोक्यो ओलंपिक के दौरान सहयोगी स्टाफ का हिस्सा रहे। उन्होंने 2022 में स्कॉटलैंड पुरुष हॉकी टीम के लिये सहायक कोच की भूमिका निभाई और मुख्य कोच के रूप में स्कॉटलैंड अंडर-21 पुरुष हॉकी टीम का नेतृत्व भी किया।

एलन टैन के पास जनवरी 2011 और सितंबर 2021 के बीच एनएसडब्ल्यू इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट में स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच के रूप में काम करने का एक दशक से अधिक का अनुभव है। एलन ने सितंबर 2021 से मार्च 2023 तक यूनिवर्सिटी ऑफ टेकनॉलजी सिडनी में स्नातक व्यायाम और खेल विज्ञान के लिये प्रयोगशाला ट्यूटर और यूनिट निर्धारक मार्कर के पद पर भी काम किया है।

दूसरी ओर, महिला टीम से जुड़ने वाले फेरी दिसंबर 2008 और 2011 के बीच हॉकी एसीटी और हॉकी ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच के रूप में तीन साल तक काम कर चुके हैं। वह कनाडा पुरुष हॉकी टीम के हेड कोच के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान सुर्खियों में आए थे जब कनाडा ने इतिहास में पहली बार 2016 रियो ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई किया था।(एजेंसी)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अगले T20I World Cup तक 34 मैच खेलेगा यंगिस्तान, शुरुआत जिम्बाब्वे से

भारतीय मूल की स्कूली छात्रा इंग्लैंड की शतरंज टीम में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी

1983 चैंपियन्स ने भूखे पेट गुजारी थी रात, लता मंगेशकर के कारण मिल पाई थी इनामी राशी

'तुम्हारी मां के हाथ का चूरमा खाना है', प्रधानमंत्री मोदी ने इस खिलाड़ी से रखी विशेष मांग

INDvsPAK मैच से शुरु होगा चैंपियन्स ट्रॉफी का आगाज, इस तारीख को होगा फाइनल

सभी देखें

नवीनतम

महेंद्र सिंह धोनी साल दर साल ऐसे आगे बढ़ते ही चले गए

कोच नहीं बने तो महेंद्र सिंह धोनी दिख सकते हैं इन 2 भूमिकाओं में भी

IND vs ZIM : टीम इंडिया 2024 की पहली T20I हार आई जिम्बाब्वे के खिलाफ

टी-20 विश्व विजेता को 13 रनों से हराकर जिम्बाब्वे ने किया बड़ा उलटफेर

ओलंपिक से पहले भारतीय हॉकी टीम तीन दिवसीय शिविर के लिए स्विट्जरलैंड की यात्रा करेगी

अगला लेख
More