शरत कमल जल्द होंगे खेल रत्न से सम्मानित, जानिए अन्य खिलाड़ियों के पुरस्कार

Webdunia
मंगलवार, 15 नवंबर 2022 (13:40 IST)
नई दिल्ली: भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी और दो बार के राष्ट्रमंडल खेल गोल्ड मेडलिस्ट अचंत शरत कमल को मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया जाएगा।केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने सोमवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 नवंबर को शरत कमल सहित 30 खिलाड़ियों एवं सात कोचों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी। केंद्र सरकार ने पुरस्कार समिति की सिफारिश और उचित जांच के बाद खिलाड़ियों, कोचों और चुनिंदा संस्थाओं को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।

मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शरत कमल ने 16 साल की उम्र में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और वह पिछले 24 वर्षों से टेबल टेनिस में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

शरत कमल इस दौरान राष्ट्रमंडल खेलों में सात स्वर्ण सहित 13 पदक जीत चुके हैं। इनमें से दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक एकल प्रतियोगिता में आया है। उन्होंने हाल ही में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुष एकल में सोना जीतने के साथ-साथ अपनी मिश्रित युगल जोड़ीदार श्रीजा अकुला के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया था, जबकि उनकी अगुवाई में पुरुष टेबल टेनिस टीम ने भी सोना हासिल किया था। शरत कमल की जोड़ीदार अकुला को 24 अन्य खिलाड़ियों के साथ अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित करने के लिये चुना गया है।

मंत्रालय ने बताया कि डिस्कस थ्रो एथलीट सीमा पूनिया, त्रिकूद एथलीट एल्डोज पॉल, ट्रैक एंड फील्ड एथलीट अविनाश मुकुंद साबले, युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय, मुक्केबाज अमित और निकहत ज़रीन, शतरंज ग्रैंडमास्टर भक्ति कुलकर्णी और आर प्रागनानंदा को इस साल अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा अनुभवी हॉकी खिलाड़ी दीप ग्रेस एक्का, जूडोका सुशीला देवी, कबड्डी खिलाड़ी साक्षी कुमारी, लॉन बाउल खिलाड़ी नयन मोनी सैकिया, मल्लखंब खिलाड़ी सागर कैलास ओवलकर, निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन और ओमप्रकाश मिथरवाल, श्रीजा अकुला, भारोत्तोलक विकास ठाकुर, पहलवान अंशु मलिक और सरिता एवं वुशु खिलाड़ी परवीन, पैरा शटलर मानसी जोशी और तरुण ढिल्लों, पैरा तैराक स्वप्निल पाटिल और बधिर शटलर जर्लिन अनिका जे भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के कोच दिनेश जवाहर लाड को उनकी सेवाओं के लिये द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन श्रेणी) से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा फुटबॉल कोच बिमल प्रफुल्ल घोष और कुश्ती कोच राज सिंह को यह पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं तीरंदाजी कोच जीवनजोत सिंह तेजा, मुक्केबाजी कोच मोहम्मद अली कमर, पैरा निशानेबाजी कोच सुमा शिरूर, और कुश्ती कोच सुजीत मान को द्रोणाचार्य पुरस्कार (सामान्य श्रेणी) से सम्मानित किया जाएगा।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख