महिला निशानेबाज चिंकी यादव ने भारत को 11वां ओलंपिक कोटा दिलवाया

Webdunia
शुक्रवार, 8 नवंबर 2019 (17:41 IST)
दोहा। चिंकी यादव ने शुक्रवार को यहां 14वीं एशियाई चैंपियनशिप में महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल फाइनल में जगह बनाकर भारत को निशानेबाजी में 11वां ओलंपिक कोटा दिलाया। 
 
चिंकी ने क्वालीफिकेशन में 588 अंक बनाए जिसमें एक ‘परफेक्ट 100’ भी शामिल है। वह थाईलैंड की नेपहासवान यांगपाइबून (590) के बाद दूसरे स्थान पर रही। 
 
यह 21 वर्षीय निशानेबाज अब 8 महिलाओं के फाइनल में भाग लेगी। भारत के लिए यह 25 मीटर पिस्टल में दूसरा ओलंपिक कोटा है। इससे पहले राही सरनोबट ने इस साल के शुरू में म्यूनिख में विश्व कप में पहला कोटा हासिल किया था। 
 
इस स्पर्धा में भाग ले रही अन्य भारतीय निशानेबाजों में अनुराज सिंह (575) और नीरज कौर (572) क्रमश: 21वें और 27वें स्थान पर रही।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख