भारतीय निशानेबाजों के पास ओलंपिक में कई पदक जीतने का मौका: बिंद्रा

Webdunia
मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020 (18:28 IST)
नई दिल्ली। ओलंपिक चैम्पियन अभिनव बिंद्रा ने कहा कि भारतीय निशानेबाजों के पास टोक्यो 2022 में होने वाले खेलों में कई पदक सहित स्वर्ण जीतने की ‘क्षमता’ है। 
 
37 साल के बिंद्रा ओलंपिक की निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले इकलौते भारतीय हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि आगामी ओलंपिक के बाद इस क्लब में उनके साथ नए खिलाड़ी जुड़ेंगे। 
 
बिंद्रा ने कहा, ‘हम ओलंपिक खेलों के लिए जा रहे हैं जहां हमारे पास कई पदक जीतने का मौका होगा, ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का वास्तविक मौका होगा।’ 
 
भारतीय निशानेबाजों के लिए साल 2019 बेहद ही सफल रहा है जहां भारतीय खिलाड़ी राइफल-पिस्टल के सभी विश्व कप सहित विश्व कप फाइनल्स में शीर्ष पर रहे। भारत ने ओलंपिक के लिए रिकॉर्ड 15 कोटा हासिल किए हैं। 
 
रियो ओलंपिक (2016) में निशानेबाजी टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा था जिसके बाद बिंद्रा की अगुवाई में समिति के निर्देश पर कुछ बदलाव किए गए। 
 
हाल के वर्षों में भारतीय निशानेबाजों के अविश्वसनीय प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए उन्होंने उम्मीद जताई की भारत इस प्रतियोगिता में अच्छा करेगा। उन्होंने कहा, ‘भारतीय खिलाड़ियों के पदकों की अच्छी संख्या के साथ लौटने की संभावना है। मुझे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।’ 
 
ओलंपिक में निशानेबाजी में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 लंदन में 2 पदक रहा था। 2008 में बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। भारत के लिए यह 1980 ओलंपिक (हॉकी में स्वर्ण) के बाद पहला स्वर्ण पदक था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख