Indian team ने विश्व और यूरोपियन चैंपियन बेल्जियम को हॉकी टूर्नामेंट में हराया

Webdunia
मंगलवार, 1 अक्टूबर 2019 (20:06 IST)
एंटवर्प। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मंगलवार को विश्व और यूरोपियन चैंपियन बेल्जियम को 2-1 से हराकर इस दौरे पर अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। 
 
भारत की जीत में अमित रोहिदास ने 10वें और सिमरनजीत सिंह ने 52वें मिनट में गोल किए। भारत की बेल्जियम दौरे में यह लगातार चौथी जीत है। बेल्जियम का एकमात्र गोल कप्तान फेलिक्स डेनायर ने 33वें मिनट में किया। भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने इस मैच में कुछ अच्छे बचाव किए और मेजबान टीम को गोल करने से रोके रखा। 
 
भारत ने इससे पहले स्पेन को 2 मैचों में 6-1 और 5-1 से हराया था। भारतीय टीम इस दौरे के अपने 5वें और अंतिम मैच में बेल्जियम से गुरुवार को भिड़ेगी। 
 
इस मुकाबले से भारतीय स्ट्राइकर मनदीप सिंह ने अपने 150 मैच पूरे कर लिए जिसके लिए हॉकी इंडिया ने उन्हें बधाई दी है। मनदीप ने सीनियर राष्ट्रीय टीम के साथ अपना करियर 2013 में शुरू किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख