रियो में महिला हॉकी टीम का नेतृत्व सुशीला को

Webdunia
बुधवार, 13 जुलाई 2016 (09:06 IST)
नई दिल्ली। डिफेंडर  सुशीला चानू रियो डि जनेरियो में 5 से 21 अगस्त तक होने वाले आगामी ओलंपिक खेलों में 16 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की अगुआई करेंगी। हॉकी इंडिया ने सुशीला को रितु रानी की जगह टीम का कप्तान नियुक्त किया जिन्हें चयनकर्ताओं ने खराब फॉर्म और रवैए की समस्या के कारण टीम से बाहर कर दिया।
रक्षा पंक्ति में सुशीला की साथी दीपिका खेलों के दौरान उप कप्तान होंगी। टीम में पांच डिफेंडर, पांच मिडफील्डर, पांच फारवर्ड और सिर्फ एक गोलकीपर सविता को शामिल किया गया है। डिफेंस में टीम के पास दीपिका, सुनीता लाकड़ा, नमिता टोप्पो और दीप ग्रेस एक्का जैसी अनुभवी खिलाड़ी हैं।
 
मिडफील्ड में रेणुका, लिलिमा मिंज, मोनिका, नवजोत कौर और युवा निक्की प्रधान को शामिल किया गया है जबकि अग्रिम पंक्ति में रानी रामपाल, पूनम रानी, वंदना कटारिया, अनुराधा देवी थोकचोम और प्रीति दुबे जिम्मेदारी संभालेंगी।
 
महिला टीम में भी डिफेंडर हनियालुम लाल रूआत फेली और गोलकीपर रजनी एटिमारपू के रूप में दो रिजर्व खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पिछले 36 साल में पहली बार ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया है। टीम ने 2015 में विश्व हाकी लीग सेमीफाइनल के जरिए क्वालीफाई किया था। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

त्रिशा जॉली-गायत्री गोपीचंद की हार के साथ मकाऊ ओपन में भारत का अभियान समाप्त

त्रीशा-गायत्री की जोड़ी मकाऊ ओपन के सेमीफाइनल में हारी

AITA अध्यक्ष के खिलाफ प्रदेश संघों ने अविश्वास प्रस्ताव वापस लिया

ICC बैठकों में BCCI प्रतिनिधि चुनना AGM का मुख्य एजेंडा

भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल भी बारिश ने धोया

अगला लेख