Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय महिला टीम स्पेन से 1-4 से हारी

हमें फॉलो करें भारतीय महिला टीम स्पेन से 1-4 से हारी
, रविवार, 17 जून 2018 (14:51 IST)
मैड्रिड। भारतीय महिला हॉकी टीम को मेजबान स्पेन से चौथे मुकाबले में 1-4 की शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे वह 5 मैचों की सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है। स्पेन के लिए लोला रेरा ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 10वें और 34वें मिनट में 2 गोल दागे जबकि अन्य 2 गोल लुसिया जिमेनेज ने 19वें और कारमन कानो ने 37वें मिनट में किए। भारत की ओर से एकमात्र गोल उदिता ने 22वें मिनट में किया।
 
 
स्पेन ने भारत को शुरुआती मैच में 3-0 से हराया था जबकि दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। लेकिन मेहमान टीम ने वापसी करते हुए तीसरे मैच में 3-2 से जीत दर्ज की लेकिन शनिवार को उसे इस चौथे मैच में पराजय का मुंह देखना पड़ा।
 
स्पेन ने भारत पर दबाव बनाते हुए पहले 5 मिनट में ही 2 पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिए थे। लेकिन भारतीय टीम ने दोनों प्रयासों को विफल कर दिया। स्पेन की टीम शुरुआती 20 मिनट में काफी आक्रामक दिखी जिससे उसने 2 गोल दाग दिए। शुरुआती झटकों के बाद भारत ने मेजबान टीम पर दबाव बनाना शुरू किया। मेहमान ने अपने डिफेंस पर ध्यान लगाया और इसका उन्हें फल 22वें मिनट में उदिता के गोल से मिला। जिन्होंने शानदार फील्ड गोल दागा।
 
तीसरे क्वार्टर में स्पेन ने आक्रामकता बरती और अपनी बढ़त बढ़ा ली। उन्होंने तीसरा गोल 34वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर हासिल किया। 3 मिनट बाद यह बढ़त 4-1 हो गई। अंतिम क्वार्टर में भारत ने कुछ हमले बोले लेकिन स्पेन की खिलाड़ियों ने सुनिश्चित किया कि ये सफल न हों। दोनों टीमें सोमवार को अपना 5वां और अंतिम मैच खेलेंगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

FIFA WC 2018 : बेल्जियम उम्मीदों पर खरा उतरने को प्रतिबद्ध