भारतीय महिला हॉकी टीम स्पेन से 2-3 से हारी

Webdunia
रविवार, 27 जनवरी 2019 (18:09 IST)
मर्सिया (स्पेन)। भारतीय महिला हॉकी टीम को मेजबान स्पेन के खिलाफ शनिवार को स्पेन दौरे के अपने पहले मैच में नजदीकी मुकाबले में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।
 
 
भारत की तरफ से उदिता ने 12वें और गुरजीत कौर ने 48वें मिनट में गोल किए। भारत ने 8वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर गंवाया लेकिन 12वें मिनट में वंदना कटारिया के रिवर्स पास पर उदिता ने स्पेन की गोलकीपर मरिया रुइज को छकाकर गोल करने में कोई गलती नहीं की।
 
स्पेन ने दूसरे क्वार्टर में तेजी दिखाई और मरिया टोस्ट की बदौलत 23वें मिनट में बराबरी हासिल कर ली। स्पेन ने 39वें और 40वें मिनट में एल. रीरा और बेगोना गार्सिया के गोलों से 3-1 की बढ़त बना ली।

ड्रैग फ्लिकर गुरजीत ने 48वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 2-3 कर दिया। भारत ने इसके बाद बराबरी पर आने की भरपूर कोशिश की लेकिन स्पेन ने अपना डिफेंस मजबूत रखते हुए भारत को कोई मौका ही नहीं दिया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख