shiv chalisa

'मन की बात' में बोले मोदी, 'खेलो इंडिया' से गरीब परिवार की प्रतिभाएं सामने आईं

Webdunia
रविवार, 27 जनवरी 2019 (18:01 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बच्चों और युवाओं से 'खेलो इंडिया' में भाग लेने का आह्वान करते हुए रविवार को कहा कि इससे ग्रामीण और गरीब परिवारों के बच्चों की प्रतिभाएं सामने आई हैं।
 
 
मोदी ने आकाशवाणी पर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 52वें संस्करण में कहा कि इस बार के 'खेलो इंडिया' में ढेर सारे तरुण और युवा खिलाड़ी खिलकर सामने आए हैं। जनवरी महीने में पुणे में 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' के दूसरे संस्करण में 18 खेलों में करीब 6,000 खिलाड़ियों ने भाग लिया था और खेलों का माहौल बनेगा तो युवा देश और दुनियाभर में अपनी क्षमता का सर्वोत्तम प्रदर्शन कर पाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि इस बार 'खेलो इंडिया' में हर राज्य के खिलाड़ियों ने अपने-अपने स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है। मेडल जीतने वाले कई खिलाड़ियों का जीवन जबर्दस्त प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने मुक्केबाजी में युवा खिलाड़ी आकाश गोरखा, अंडर-21 महिला कबड्डी टीम की कप्तान सोनाली हेलवी, 10 साल के निशानेबाज अभिनव शॉ और अक्षता बासवानी कमती का जिक्र किया और कहा कि ये सभी सामान्य परिवार के बच्चे हैं।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हम इंडिया के निर्माण की बात कर रहे हैं तो वो युवा शक्ति के संकल्प का ही तो न्यू इंडिया है। 'खेलो इंडिया' की ये कहानियां बता रही हैं कि न्यू इंडिया के निर्माण में सिर्फ बड़े शहरों के लोगों का योगदान नहीं है बल्कि छोटे शहरों, गांवों और कस्बों से आने वाले युवाओं व बच्चों का भी बहुत बड़ा योगदान है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

राफेल से हैमर मिसाइल तक, क्या फ्रांस बनेगा भारत का ‘नया रूस’? मोदी- मैक्रों मुलाकात से खुलेंगे रक्षा सौदों के बड़े दरवाजे

JEE Mains Result 2026 : NTA ने जारी किया रिजल्ट, 12 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

Switzerland में एवलांच की चपेट में आई ट्रेन पटरी से उतरी, 80 यात्री थे सवार

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

अगला लेख