कतर ने फीफा विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेटरों को आमंत्रित किया

Webdunia
रविवार, 17 फ़रवरी 2019 (16:33 IST)
मुंबई। फीफा विश्व कप 2022 की आयोजन समिति से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने 1983 और 2011 में क्रिकेट विश्व कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों को कतर में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए आमंत्रित किया है।
 
भारत में क्रिकेट को बड़ा खेल मानते हुए फीफा विश्व कप कतर 2022 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नासिर अल खतेर ने दोनों विश्व कप में चैंपियन बनने वाली टीमों को आमंत्रित किया है। उन्होंने यहां एक पुरस्कार समारोह में कहा कि यह कहना सही होगा कि विश्व कप (कतर 2022) हम सब के लिए उत्सव के जैसा है। मुझे वहां आपका स्वागत करने में खुशी होगी।
 
उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का अंदाजा नहीं था कि भारत में क्रिकेट इतना बड़ा खेल है। 1983 में विंडीज को हराकर विश्व चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम और 2011 की विश्व विजेता टीम के कुछ सदस्य यहां मौजूद हैं। मैं आपको कतर में आकर विश्व कप के मैचों को देखने का विशेष निमंत्रण देता हूं। खतेर ने भारत के फुटबॉलरों को भी विश्व कप के दौरान कतर आने का विशेष निमंत्रण दिया।
 
दिग्गज हरफनमौला कपिल देव की कप्तानी में भारत पहली बार 1983 में विश्व चैंपियन बना था जबकि करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी के नेतृत्व में 2011 में दूसरी बार देश ने विश्व कप जीता। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

कोहली समेत क्रिकेट जगत के सितारों ने सुनील के संन्यास पर कहा "Legend"

अगला लेख