Hanuman Chalisa

मैच के बाद झगड़े से आईएसएल प्रबंधन नाराज

Webdunia
सोमवार, 21 दिसंबर 2015 (19:11 IST)
मडगांव। एफसी गोवा और चेन्नईयिन एफसी के बीच आईएसएल फाइनल के बाद झगड़े से नाराज इंडियन सुपर लीग प्रबंधन ने सोमवार को कहा कि उन्हें ‘इस तरह के बर्ताव’ की उम्मीद नहीं थी और उसने इस मामले को अनुशासन समिति के पास भेज दिया।
 
रविवार को देर रात गोवा पुलिस ने आईएसएल के दूसरे सत्र की विजेता टीम चेन्नईयिन एफसी के कप्तान एलानो ब्लूमर को गिरफ्तार किया था। एलानो पर मैच के बाद जीत के जश्न के दौरान यहां एफसी गोवा टीम के सह मालिक दत्ताराज सलगावकर से कथित तौर पर मारपीट का आरोप लगा था।
 
आईएसएल ने बयान में कहा कि यह आईएसएल के ध्यान में लाया गया है और हमारे साझेदार स्टार इंडिया ने चिंता जताई है कि एफसी गोवा प्रबंधन ने मीडिया में प्रतिकूल टिप्पणी करते हुए रविवार रात गोवा में खेले गए आईएसएल 2015 फाइनल के नतीजे का विरोध किया। 
 
लीग ने गोवा फ्रेंचाइजी के खेल भावना से विपरीत व्यवहार और कथित तौर पर मैदान के अंदर और बाहर टीम के कुछ खिलाड़ियों के खेल भावना के विपरीत व्यवहार को गंभीरता से लिया है। आईएसएल के फाइनल में चेन्नईयिन के एफसी गोवा को हराने के बाद मैदान पर जश्न के दौरान यह घटना हुई। 
 
घटना के दौरान मौजूद गोवा की टीम के दूसरे मालिक श्रीनिवास डेम्पो ने कहा कि एलानो टीम डगआउट से बाहर आए और एफसी गोवा के खिलाड़ियों का मजाक बनाने लगे। सलगावकर ने जब इस बारे में सवाल किया तो एलानो ने कथित तौर पर उनके साथ हाथापाई की।
 
आईएसएल ने कहा कि आईएसएल को क्लब प्रबंधन के किसी सदस्य, सहायक स्टाफ और खिलाड़ियों का इस तरह का बर्ताव स्वीकार्य नहीं है। यह मामला अब आईएसएल की अनुशासन समिति को भेजा गया है। लीग को गोवा प्रबंधन से कोई शिकायत नहीं मिली है। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना