चैंपियन पुरुष कबड्डी टीम की सनसनीखेज पराजय

Webdunia
सोमवार, 20 अगस्त 2018 (18:19 IST)
जकार्ता। 7 बार की चैंपियन और विश्व विजेता भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने 18वें एशियाई खेलों में कोरिया के हाथों सोमवार को सनसनीखेज पराजय का सामना करना पड़ा जबकि गत चैंपियन महिला टीम ने अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
 
 
भारतीय पुरुष टीम ने रविवार को एक ही दिन बांग्लादेश और श्रीलंका को आसानी से पराजित किया था लेकिन ग्रुप 'ए' के तीसरे मुकाबले में कोरिया ने भारत को मात्र 1 अंक के अंतर से 24 -23 से हरा दिया। लगातार 8वें स्वर्ण पदक की तलाश में उतरी भारतीय टीम को इस हार से  गहरा झटका लगा। हालांकि इससे भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदों को ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। भारत का चौथा मुकाबला मंगलवार को थाईलैंड से होगा।
 
महिला टीम ने थाईलैंड को ग्रुप 'ए' मुकाबले में 33-23 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। अपने तीसरे खिताब की तलाश में उतरी भारतीय टीम ने 2 बार थाई टीम को ऑलआउट किया और 5 बोनस अंक जीते। इससे पहले भारत ने जापान को पहले मैच में 43-12 से हराया था। ग्रुप की अन्य टीमें इंडोनेशिया और श्रीलंका हैं और भारत मंगलवार को अगले मैच में पहले श्रीलंका और इसी दिन दूसरे मैच में इंडोनेशिया से खेलना है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख